भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ, टीकमगढ़” इकाई के तत्वाधान में परम् पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वीं जन्म जयंती पर मेधावी छात्र प्रतिभा/समाजसेवी सम्मान समारोह “मंगल भवन” वाल्मीकि बस्ती, बाहर कोट में संपन्न हुआ* एवं भव्य शोभा यात्रा एवं रैली का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ संगठन के निडर, निर्भीक, जुझारू, अंबेडकरवादी, मिलनसार एवं वरिष्ठ समाजसेवी प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद नाहर (अ.प्रो.) जी के मार्गदर्शन, ज़िला अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार गौहर जी के नेतृत्व एवं समस्त पदाधिकारीगणों, समस्त वाल्मीकि समाज टीकमगढ़ के परस्पर सहयोग से बड़े ही हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जबलपुर से राज्यसभा सांसद महोदया सम्माननीय श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि दीदी जी एवं विशिष्ट अतिथि सम्माननीय श्रीमती सरोज राजपूत दीदी जी (ज़िला अध्यक्ष, टीकमगढ़, बीजेपी), सम्माननीय श्री केके श्रीवास्तव जी (पूर्व विधायक), सम्माननीय श्री कुन्दन लाल बाल्मीकि नेता जी (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ, उप्र), सम्माननीय श्रीमती भावना गौहर जी (असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र, शासकीय नर्मदा पीएम एक्सिलेंस कॉलेज, होशंगाबाद), अन्य महान हस्तियां एवं समस्त वाल्मीकि समाज कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा रैली एवं मेधावी छात्र प्रतिभा/सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सभी युवाओं, नौजवान एवं जिला कार्यवाहक अध्यक्ष श्री बंटी डागौर जी, युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष श्री करन करोसिया जी, प्रदेश मंत्री श्री निरंजन करोसिया जी (रिटा. LIC), वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री अरविन्द उटमालिया जी, जिला समन्वयक श्री आरके प्रेमी जी (रिटा. SBI), जिला उपाध्यक्ष श्री रविकांत बाल्मीक जी, महिला विंग सागर संभाग अध्यक्ष श्रीमती आराधना नाहर (पटवारी) जी, महिला विंग जिला संयोजक श्रीमती पुष्पा चौहान जी, जिला अध्यक्ष कु. शिखा चौहान जी, जिला सहसंयोजक श्री सुरेन्द्र शाह उटमालिया जी, जिला संयोजक श्री विक्रम गौहर जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव गौहर जी, जिला मीडिया प्रभारी श्री अभिषेक गौहर जी एवं अन्य समस्त पदाधिकारियों की दिन रात की मेहनत एवं वाल्मीकि समाज टीकमगढ़ के सभी बच्चों, माताओं बहनों एवं उपस्थित सम्मानित लोगों का परस्पर सहयोग और समाज के प्रति सकारात्मक सोच और एक दूसरे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य ही यह कार्यक्रम सफ़ल रहा। ऐसे सकारात्मक सोच के साथ हमें समाज हित में निरंतर कार्य करते रहना है और इस कार्य के लिए समाज के सभी लोगों का साथ यूंही बना रहे। क्योंकि शिक्षा ही वह शेरनी का दूध है जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा। संगठन में सभी का हृदय से स्वागत वंदन अभिनंदन है। जो जितना बाबा साहेब को पढ़ेगा, बो उतनी जल्दी उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा। आप सभी का हृदय से बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार🙏। जय भीम
✍️ डॉ. पुरुषोत्तम प्रसाद नाहर
(असिस्टेंट प्रोफेसर, टीकमगढ़)
प्रदेश संगठन मंत्री
“भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ, टीकमगढ़”
