*SP मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में पुरानी टिहरी में हुए हत्याकांड का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा*

घटना विवरण -* दिनांक 14 फरवरी 2026 की सुबह थाना कोत मे सूचना प्राप्त हुई कि रामकिशोर रजक ने अपने घर में सिर पर पत्थर मारकर आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है, सूचना प्राप्त होते ही तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में बारीकी से तस्दीक की गई जिस पर मामला संदेहास्प्रद हत्या किये जाने का प्रतीत हुआ, जिस पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 84/26 कायम किया गया।

👉 वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शनपुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे एवं थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – गठित पुलिस टीम द्वारा घटना का बारीकी से निरीक्षण कर एफएल, साइबर सेल की सहायता से मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी को पुलिस अभीरक्षा में लेकर शक्ति से पूछताछ की जिन्होंने पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किया।

घटना का कारण मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी द्वारा अवैध संबंधों के चलते मृतक की हत्या करना पाया गया।

तरीका ए वारदात– घटना दिनांक मृतक की पत्नी द्वारा अपने प्रेमी को रात्रि में अपने घर पर बुलाकर अपने पति को के सिर पर पत्थर से गंभीर मृत्यु कारक चोटें पहुंच कर हत्या की गई।

मृतक- -रामकिशोर रजक उम्र 40 वर्ष निवासी निवासी पुरानी टेहरी टीकमगढ़

आरोपियों का विवरण

  1. मृतक की पत्नी श्रीमति सीमा रजक पत्नि रामकिशोर रजक उम्र 35 साल निवासी पुरानी टेहरी
  2. सुनील चढार पिता परमानंद चढ़ार निवासी बुनकरयाना मुहल्ला पुरानी टेहरी टीकमगढ़ सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक, उनि. राजवीर यादव, उनि. नौने सिंह, उनि. कविता द्विवेदी, प्र०आर० रतिराम, महिला आरक्षक अफरोज, आर० गजेन्द्र, अर्जुन तोमर, आकाश पांडे, ऋषि राय, संजय, म०आर०- कामिनी, सुधा, रामसखी, एनआरएस अजय की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *