डीआईजी छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किया वृक्षारोपण
टीकमगढ़ जिले में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज दिनांक 25 जुलाई 2025 को उत्कृष्ट विद्यालय टीकमगढ़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआईजी छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।…
