सावन माह के चौथे सोमवार को गरौठा नगर में सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कांवड यात्रा में सुबह से ही वाहनों पर सवार कांवडिए बम-बम भोले के जयकारों के साथ एरच की वेतबा नदी के लिए प्रस्थान हुए।एरच मे विधिवत पूजन-अर्चन पश्चात कांवड़ियों ने अपनी-अपनी कांवर में जल भरकर गुरसराय होते हुए गरौठा पहुंचे। एरच बैत्रवंती मैया से जल लेकर कांवडियां जैसे ही नगर की सीमा में प्रवेश हुए, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कावड़ यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए नजर आए। अंत में यात्रा नदी पार शंकर जी पर पहुंची । जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक कर महादेव भगवान का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती की और प्रसाद ग्रहण किया। वही कबाड़ियों की यात्रा में सेवा – व्यवस्था के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा, संजय राजा परमार ग्राम प्रधान निपान, बल्लन गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, शिवम गिरी, राम मोहन दुबे सहित पत्रकार एवं गरौठा पुलिस मौजूद रही।
Jhansi News : धूमधाम से निकली कांवड़ यात्रा,जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
