भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय यादव को बनाया गया प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट

टीकमगढ़। टीकमगढ़ भाजपा जिला महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव को एक बार फिर उनकी अच्छी कार्यप्रणाली को देखते हुए प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है, जहां वह प्रदेश मीडिया में पार्टी का पक्ष रखेंगे।जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में बधाई दी गई। इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत का हदय से धन्यवाद एवं आभार जिन्होंने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया। भाजपा सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का सीधा लाभ जनता में पहुंच रहा है और पार्टी संगठन भी ईमानदार और आम कार्यकर्ताओं को मौके प्रदान करता है जो संगठन को गति देते हैं । मेरे द्वारा प्रदेश भाजपा पैनलिस्ट के तौर पर समय – समय पर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा और जनता को धरातल पर विकास की योजनाएं का लाभ दिलाने की पूरी कोशिश रहेगी। बधाई देने वालों में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, अनुराग वर्मा, मनोज देवलिया, अश्वनी चढ़ार, अभिषेक खरे रानू, प्रतेंद्र सिंधई, प्रजातंत्र गंगेले, विकास यादव, प्रीति शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी,अंकित तोमर,पवन जैन, रामगोपाल चौरसिया, अरविंद रैकवार, पुष्पा यादव, अंशुल व्यास,स्वप्निल तिवारी, विवेक अग्रवाल, प्रशांत जैन, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार, शुभम व्यास, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, आदित्य योगी,जितेंद्र जैकी यादव, चीकू यादव, मुनेंद्र सेंगर, चंद्रभान लोधी, उत्कर्ष श्रीधर, के के तिवारी, विनायक रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *