SP मनोहर सिंह मंडलोई के नशे के विरुद्ध जारी अभियान में सफलता, दिगौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिले में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तरीय विशेष अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने एवं संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में थाना दिगौड़ा पुलिस द्वारा दिनांक 28 मार्च 2026 की रात्रि में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धामना तिगैला बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर एक हुंडई सेंट्रो कार (क्रमांक MP36 C0961) को पकड़ा, जिसमें से 7 पेटी अवैध देशी शराब, कुल लगभग 63 लीटर (कीमत लगभग 28,000 रुपये) बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस द्वारा दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 74/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित पुलिस टीम के सदस्यों—प्रधान आरक्षक आनंद सुडेले, प्रधान आरक्षक राजीव रिछारिया, प्रधान आरक्षक विजय घोष , आरक्षक नीलू राजपूत, आरक्षक राघवेंद्र लोधी एवं आरक्षक शिवा चाहर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, जिससे समाज में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

👉 टीकमगढ़ पुलिस — नशे के खिलाफ सख्त, समाज के साथ दृढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *