जिला टीकमगढ़ में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे मामलों में शीघ्रता से आरोपियों की गिरफ्तारी कर चोरी गए मशरूका की बरामदगी सुनिश्चित की जाए। साथ ही मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है।
इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना देहात क्षेत्र में घटित चोरी की घटना का पुलिस द्वारा त्वरित एवं सफल खुलासा किया गया है।
घटना का विवरण
थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक बजाज मोटरसाइकिल शोरूम में दिनांक 22-23 मार्च 2026 की मध्य रात्रि में अज्ञात आरोपी द्वारा कैश काउंटर का दराज तोड़कर ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में फरियादी कुलदीप टिकरिया निवासी छतरपुर की रिपोर्ट पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 91/2026 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
👉 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टीकमगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली,देहात,बड़ागांव की 03 विशेष टीमों का गठन किया गया।
पुलिस कार्यवाही
गठित टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर लगातार प्रयास किए गए। विवेचना के दौरान आरोपी आशीष यादव पिता रमेश यादव निवासी बड़ागांव खुर्द, जिला टीकमगढ़ को ग्राम पहाड़ीखुर्द से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया, जिसके पश्चात उसके कब्जे से चोरी गई ₹1,50,000/- की नगद राशि बरामद की गई।
चोरी गया मशरूका -150000/- (एक लाख पचास हजार) रूपये नगद
आरोपी का विवरण – आशीष यादव पिता रमेश यादव निवासी: बड़ागांव खुर्द, जिला टीकमगढ़
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में उनि. मनोज दुबे, सउनि. गोटीराम, प्रधान आरक्षक सतीश शर्मा, रामरतन पटसारिया, विकास मिश्रा, आरक्षक मनोज नायक, मुकेश, अरवाज अली एवं महिला आरक्षक उमा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के उत्कृष्ट कार्य हेतु उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।
जनता से अपील
जिला पुलिस टीकमगढ़ नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। आमजन का सहयोग अपराध नियंत्रण में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
टीकमगढ़ पुलिस — सतर्कता, तत्परता और सुरक्षा का विश्वास
