दिनाक 16 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था पुण्यभूमि समाज सेवा समिति खरगापुर ने सेक्टर *कुड़ीला* अंतर्गत ग्राम प्रस्फुटन विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री शोभाराम जी विश्वकर्मा , म प्र जन अभियान परिषद बल्देवगढ़ ब्लॉक समन्वयक श्री ललित शर्मा संस्था समन्वयक श्री मनीष कुमार सोनी, विनोद चौरसिया प्राचार्य, ब्रजेश जैन पटवारी उपस्थित प्रशिक्षणकर्ता के रूप के जी उपस्थित रहें , इस प्रशिक्षण का संचालन प्रस्फुटन समिति के ने किया। प्रशिक्षण की प्रस्तावना नवांकुर संस्था के समन्वयक श्री मनीष कुमार सोनी ने रखी उन्होंने जन अभियान परिषद के उद्देश्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का ग्राम के विकास में योगदान विषयों पर अपने विचार रखें। श्री शोभाराम विश्वकर्मा ने केशबुक संधारण रजिस्टरों को तैयार करने व उनके अलग अलग उपयोग, एम ई एस एप्प मे डाटा भरने, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की एवं मोबाइल द्वारा उसका प्रायोगिक भी करवाया गया। श्री ब्रजेश जैन पटवारी ने प्रधानमंत्री कृषि, किशन सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी दी ओर विनोद चौरसिया प्राचार्य में बैठक आयोजित करने के बारे में बताया,इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक ललित शर्मा ने ग्राम विकास के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ जैसे सांकल से समाधान अभियान, लाडली लक्ष्मी,माँ की बगिया, जल जीवन मिशन ,अंकुर अभियान , जल गंगा संवर्धन अभियान आदि के बारे में जानकरी उपलब्ध करवाई। साथ ही उन्होंने कहा कि वंचित समुदाय को वास्तविक हिग्रहियों को लाभ दिलवाने का कार्य प्राथमिकता से करें। श्री दिनेश आठ्या ने समिति के सदस्यों को अपना अमूल्य मार्गदर्शन देते हुए उन्हे ग्राम में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने आदर्श ग्राम, संस्कार केंद्र, सूचना केंद्र आदि पर अपने विचार रखे । पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न सुझाव दिये जो निश्चित ही कारगार सिद्ध होंगे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ पात्र व्यक्तियों को मिले इसमें हमारी अहम भूमिका रहनी चाहिए प्रस्फुटन समितियां के सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरण किये गए इसमें प्रमुख रूप से हरिशंकर सैन, हरचरण मुखिया भेलसी, रामदीन लोधी रमपुरा राकेश राजपूत गैरोली, सोनू राजा अनिकेत राजपूत,कुड़ीला आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष श्रीमती राधा सोनी की तरफ से धन्यवाद किया गया
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण प्रस्फुटन क्षमता संचय अभियान
