टीकमगढ़।आज स्थानीय महावीर स्कूल प्रांगण में मगनलाल गोयल के पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया, इस दौरान मुख्य रूप से गोयल परिवार से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गोयल उपस्थित रहे।सभी वरिष्ठ जनों ने मगनलाल गोयल अमर रहे के नारे लगाते हुए माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि देने वालों में अभिनंदन गोयल, श्रीमती रश्मि गोयल, पूर्व जिलामहामंत्री भाजपा प्रतेंद्र सिंधई, डॉ धमेंद्र जैन, प्रार्चाय आर के जैन, शीलचंद जैन, मनोज मरवाइया,पवन कुमार जैन ,स्वप्निल तिवारी आदि उपस्थित रहे।अशोक गोयल ने कहा कि दादा गोयल हर किसी के दिल में आज अमर है,हर किसी की जुबान पर उनके द्वारा किए गए तत्काल समस्या के समाधान और आमजन के लिए समर्पित सेवा भाव के उदाहरण स्वरूप किस्से सुनने में आते हैं,वह एक राजनेता से परे एक समाजसेवी व समाज सुधारक भी रहे जिन्होंने सादगी से जीवन व्यतीत करते हुए असाधारण व्यक्तित्व का परिचय रहा, क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहते हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्य क्षेत्र में करवाएं,आज हम सब के द्वारा उन्हें पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते है। *कारी में नगर गौरव दिवस मनाया गया* वहीं नगर परिषद कारी के सभागार में मगनलाल गोयल की पुण्य स्मृति में जानकी राजकुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित नगर गौरव दिवस हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, नगर परिषद कारी अध्यक्ष जानकी राजकुमार विश्वकर्मा, सीएमओ देवेंद्र आर्य, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष छक्की लाल कुशवाहा सहित वरिष्ठ पार्षद गण, नगर के सम्मानित बंधुगण, कर्मचारी गण , विकास साहू सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मलित हुए। सर्वप्रथम मगनलाल गोयल के चित्र पर सभी वरिष्ठ जनों द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया,उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करते हुए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी ने दादा गोयल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विधार्थी जीवन में ओरछा राज्य से छात्र नेता रहे बाद के सालों में उन्होंने कई स्वतंत्रता आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। आजादी के बाद विधायक रहते हुए सभी छोटे- बड़े कार्यकर्ता हो या आमजन सभी के लिए तत्पर रहते हुए उनकी समस्या का समाधान करते थे , छोटे से छोटे व्यक्ति की भी वह गंभीरता पूर्वक बात सुनते थे,आज हम सब के दिलों में वह अमर है ,हम सब उनकी पुण्यतिथि को नगर गौरव दिवस के रूप में मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
मगनलाल गोयल की पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर किया गया मल्यापर्ण,कारी में भव्य नगर गौरव दिवस मनाया गया
