शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में विंड वर्ल्ड लिमिटेड द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाला सिद्ध हुआ इस अवसर पर पवई,पन्ना,सतना एवं कटनी के मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन शाखा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया इसके पश्चात विंड वर्ल्ड लिमिटेड के एचआर प्रमुख विश्वास महाजन ने कंपनी की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से भारत सहित विभिन्न देशों में कार्यरत एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल संस्था है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को राजस्थान, महाराष्ट्र एवं गुजरात में कार्य करने का अवसर मिलेगासंस्था के प्राचार्य अरविन्द त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री नहीं,बल्कि व्यावहारिक अनुभव और कौशल ही सफलता की कुंजी हैं उन्होंने पूर्व में हुए सफल प्लेसमेंट्स का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती कमला अग्रवाल, प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सतना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला है अनुशासन,परिश्रम एवं ईमानदारी से कार्य करने वाला विद्यार्थी ही किसी भी कंपनी में अपनी पहचान बना सकता है प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी रामपाल कुशवाहा ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में पवई,पन्ना,सतना एवं कटनी के कुल 82 पात्र विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था लिखित परीक्षा में 47 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनमें से कंपनी के मानदंडों के अनुसार 30 विद्यार्थियों का अंतिम चयन किया गया चयनित विद्यार्थियों में पवई से 14, पन्ना से 3 तथा सतना से 13 विद्यार्थी शामिल हैं चयनित विद्यार्थियों को शीघ्र ही ई-मेल के माध्यम से जॉइनिंग लेटर प्रदान किए जाएंगे सभी चयनित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा बधाइयां दी गईं प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा सभी चयनित विद्यार्थियों को संस्था के आशीष त्रिपाठी व्याख्याता सिविल आशीष त्रिपाठी,एन एमपी वर्मा,मोतीलाल त्रिपाठी,मूलचंद सिंह, प्रतिपाल सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह, सन्नी कचेर,निशा पांडे, डॉक्टर शशिकांत पाठक,रमा सोनी,राखी परमार, कार्तिकेय शुक्ला,तथा सृष्टि नगायच,पुष्पेंद्र पटेल,झलक सोनी ने बधाई दी इस प्लेसमेंट को सफल बनाने में राजेश सेन देवेंद्र गर्ग,पुनीत द्विवेदी,घनश्याम,लोकनाथ, सुशील,पवन पाठक,राखी खंगार,विकास,नरेंद्र,प्रसन्न, शिवराम,रामेश्वरी में सहयोग दिया
शासकीय पॉलीटेक्निक पवई में विंड वर्ल्ड का प्लेसमेंट ड्राइव
