टीकमगढ़ जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस समारोह परम्परांगत हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के पूर्व आज पुलिस परेड ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल (अंतिम पूर्वाभ्यास) किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। अपर कलेक्टर श्री मंडराह ने पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के साथ परेड की सलामी ली। अंतिम पूर्वाभ्यास में सभी टुकडियों ने मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत की तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी का प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात रिर्हसल में अपर कलेक्टर श्री मंडराह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने परेड का निरीक्षण कर परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर एएसपी श्री विक्रम सिंह कुशवाहा, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, सीएमओ टीकमगढ़ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया, सीएमएचओ डाॅ. ओपी अनुरागी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएस चौहान, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी तथा विद्यालयीन छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।
