टीकमगढ़। टीकमगढ़ जिले के जतारा, पलेरा,मजना व हीरापुर मंडल में विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाजों के प्रबुद्ध जन , वरिष्ठ, युवाओं व मातृशक्ति में हिस्सा लिया। हिंदू सम्मेलन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई,भारत माता की स्तुति गाई गई, साधु संतों के आशीर्वाद वचनों, महिला वक्ताओं और अन्य मुख्य वरिष्ठ वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति एवं वेदों का जीवन से जुड़ा हुआ सकारात्मक अर्थ लोगों को समझाया, भारतीय संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, वैश्विक मंच पर सनातन का प्रभाव बताया और भूतकाल की उपलब्धियों का वर्णन हुआ। बालिकाओं के भारतीय परिधान व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को गर्व से भर दिया एवं कार्यक्रम के अंत में सभी समाजों ने एक साथ मिलकर समरसता भोज किया। जतारा मंडल में पूज्य संत सत्यनाथ महाराज, मातृशक्ति से रश्मि गोयल , मुख्य वक्ता रामकृष्ण सोनी व विभाग संयोजक अरुण प्रताप सिंह , संगीता जैन, विनोद गौतम, सुभाष वैध,स्वप्निल तिवारी उपस्थित रहे। पलेरा मंडल में पूज्य संत लहरेन सरकार, मातृशक्ति से शीलम मिश्रा, मुख्य वक्ता रामकृष्ण जी उपस्थित रहे।मजना मंडल में मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता, मुख्य वक्ता शिवमोहन गिरी, मातृशक्ति से शीलम मिश्रा व पूज्य संत धर्माचार्य राधवेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। हीरापुर मंडल में मुख्य वक्ता विनोद रावत ने हिंदू परिवार कैसे हों पर प्रकाश डाला, मातृशक्ति से प्रीति चतुर्वेदी ने पर्यावरण और कुटुम्ब प्रबोधन विषय पर अपनी बात रखी एंव पूज्य संत कुटीर सरकार का आशीर्वाद वचन हुए, कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम विभाग संयोजक अरूण प्रताप सिंह अमर राजा ने सभी का आभार व्यक्त किया, साथ में जानकी अहिरवार, विनोद गौतम,नाती राजा,भज्जू राय ,अजय प्रताप सिंह, बॉबी राजा ,ग्यासी अहिरवार, राजाराम यादव, कृष्ण प्रताप, नरेंद्र जोशी आदि उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू सनातन संस्कृति ने विश्व को राह दिखाने का कार्य किया है, भविष्य में हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए युवा पीढ़ी में संस्कार भरना होगा,आपसी मतभेद व सामाजिक भेदभाव को समाप्त करके आपसी एकता के साथ हम सब को साथ बढ़ना है।
जतारा, पलेरा,मजना व हीरापुर मंडल के विशाल हिंदू सम्मेलन में एकता के सूत्र में बंधे सभी समाज, संतों का मिला आशीर्वाद व समरसता भोज का हुआ आयोजन
