पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के निर्देशन मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार*
दिनांक 18.01.2026 को ग्राम मातोली में क्रिकेट मैच खेलते समय बलराम अहिरवार उर्फ बालादीन अहिरवार, पिता लछुआ अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम मातोली के साथ विकाश अहिरवार एवं एक विधि विरुद्ध बालक द्वारा क्रिकेट खेलने के बल्ले से मारपीट की गई, जिससे बलराम अहिरवार की मृत्यु हो गई।
उक्त घटना पर थाना कोतवाली टीकमगढ़ में अपराध क्रमांक 32/26, धारा 103(1), 296-ए, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री बृजेंद्र सिंह घोष के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 19.01.2026 को आरोपी विकाश अहिरवार, पिता पन्नालाल अहिरवार, उम्र 18 वर्ष 04 माह एवं एक अन्य विधि विरुद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर कर माननीय न्यायालय टीकमगढ़ में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली श्री बृजेंद्र सिंह घोष,
प्रआर- रतिराम , गजाधर,मनीष
आर.- सत्यदेव, रजित, शत्रुघ्न,
ऋषि, गजेन्द्र, अर्जुन, अजय पटेल, मआर. सपना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
