चोरी के मामले में सफलता:——पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने 01 आरोपी को चोरी गये माल मशरूका के साथ पकडा
घटना का विवरण- दिनांक 09.01.2026 को फरियादी संजय तिवारी पिता मंसाराम तिवारी , उम्र 50 वर्ष, निवासी वर्मा पेट्रोल के सामने टीकमगढ थाना कोतवाली उपस्थित होकर अज्ञात आरोपी द्वारा घर में घुसकर बैट्री चोरी के संवद में आवेदन दिया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर बैट्री चोरी कर ले गया है ।
आरोपियों-
- अज्ञात , वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा दिये गये निर्देश
उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मण्डलोई द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र ग्रिफ्तारी एवं चोरी गये बैट्री जप्त करने हेतु अतरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीकमगढ की कार्यवाही । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर मुखविर की सहायता से पतारसी हेतु दविश दी गई जिससे उपरोक्त अपराध के 01 अज्ञात आरोपी (1)-लल्लन रैकवार पिता शिकनलाईट उम्र 28 साल निवासी तालदरवाजा को दिनांक 10.01.26 को टीकमगढ से गिरफ्तार कर आरोपी से चोरी गई बैट्री जो कीमती करीव 15000 रूपये को जप्त किया गया है । सराहनीय भूमिका :- उपरोक्त करवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक बृजेंद्र सिंह घोष,प्रआर0 372 सुखदीन ,प्रआर0 206 मनीष भदौरिया, आर0 534 रजित दांगी ,आर0 229 गजेन्द्र सिंह ,आर0 660 अजय पटेल एनआरएस अजय श्रीवास का अहम योगदान रहा है।
