मुख्यनगरपालिकाअधिकारीश्रीओमपालभदौरिया_जी की अध्यक्षता में आज नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त् शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित शाखाओं के कार्य कलापों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक दौरान सीएमओ श्री भदौरिया के द्वारा शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में टीकमगढ़ नगर पालिका को प्रदेश एवं संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संबंधित शाखा प्रभारी को बधाई दी गई एवं इसी प्रकार से योजनाओं में टीम भावना से कार्य कर हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यानाकर्षण करने हेतु संबंधित शाखा प्रभारी को निर्देश दिये गये, स्वीकृत निर्माण कार्यो को कार्यादेश जारी कर शीघ्र गुणवत्ता पूर्ण समय सीमा पूर्ण कराए जाने की हेतु उपयंत्री को निर्देशित किया गया,
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य एवं राजस्व वसूली जलकर वसूली के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए
नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित
