पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना जतारा अंतर्गत ग्राम मुहारा में हुई चोरी का खुलासा

घटना का विवरणः* – दिनांक 09.12.25 को फरियादी घनश्याम कुम्हार पिता रामप्रसाद कुम्हार (प्रजापति) उम्र 70 साल नि. ग्राम मुहारा थाना जतारा की रिपोर्ट पर कि दिनांक 08.12.25 की रात्रि में कोई अज्ञात चोर मेरे घर के अन्दर से सोने चांदी के जेवरात एवं नगद 50000/- रू. चोरी कर ले गया है जिस पर थाना जतारा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

कार्यवाही का विवरण पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मण्डलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में व अनुविभागीय अधिकारी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जतारा निरी. रविभूषण पाठक के नेतृत्व में गठित थाना जतारा पुलिस टीम द्वारा मुख़विर की सूचना पर आरोपी राघवेन्द्र यादव पिता तुलाराम यादव उम्र 27 साल नि. मुहारा थाना जतारा को ग्राम मुहारा के जंगलों से पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूँछ ताँछ की गई पूँछ ताँछ पर आरोपी ने उपरोक्त अपराध करना स्वीकार किया आरोपी की निशान देही पर चोरी गया माल मसरूका बरामद किया गया।

चोरी गया मसरूकाः- सोने चांदी के जेवरात कीमती 125000 रू. एवं नगद 50000 रू. कुल मशरुका कीमत- 175000 रु.

जप्त मसरूकाः – (1) एक सोने जैसे रंग का लॉकेट (ओम लिखा हुआ)
(2) एक जोड़ी सोने जैसे रंग की कान की बाली
(3) सोने जैसे रंग की एक नाक की कील
(4) सोने जैसे रंग की आठ (08) छोटे-छोटे लॉकेट (पांचाली हार)
(5) सोने जैसे रंग के नौ (09) जबा (गुरिया)
(6) चांदी जैसे रंग की कमर का बेल्ट (करधीनी)
(7) चांदी जैसे रंग की एक जोड़ पायल

गिरफ्तार आरोपी का नामः- राघवेन्द्र यादव पिता तुलाराम यादव उम्र 27 साल नि. मुहारा थाना जतारा

सराहनीय भूमिका – निरी. रविभूषण पाठक, उनि. रामलाल कौल, प्रआर. 228 अनुराग चंदेल, आर. 230 संतोष अहिरवार, आर. 551 दुर्गेश खरे , आर. 549 संगम नायक एवं अन्य स्टाफ थाना जतारा व साइबर सेल टीकमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *