राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत वर्ष में शताब्दी वर्ष पर हिन्दू सम्मेलन किए जा रहे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छतरपुर विभाग*द्वारा हिंदू सम्मेलन हेतु प्रभु श्री राम राजा सरकार ओरक्षा धाम से पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें 27अक्षत कलश का वेद मंत्रों के उच्चार के साथ पूजन किया गया। ये सभी कलश छतरपुर विभाग के चारों जिला छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी लवकुश नगर भेजे गए। जिला केन्द्र से सभी खण्डों में भेजे जाएंगे और खण्ड केन्द्र से मंडलों में ।ये सभी अक्षत कलश प्रत्येक जिले के सभी घरों में वितरण होना है । अक्षत वितरण के उपरान्त जनवरी माह में सभी मंडलों बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन किए जाने हैं।जिसमें प्रमुख रूप से छतरपुर विभाग के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक गुरुप्रसाद जी अवस्थी, विभाग प्रचारक शिवेन्द्र जी, विभाग कार्यवाह अखिलेश जी जैन, हिन्दू सम्मेलन के विभाग संयोजक अरुण प्रताप सिंह (अमर राजा) टीकमगढ़ जिला संघ चालक शिरीष बिहारी जी मिश्रा, जिला प्रचारक विनोद जी गौतम, शैलेश जी मोदी, रूपेश जी घोष, मनोज जी जिला प्रचारक निवाड़ी, साधू संत समाज,मातृशक्ति,प्रमुख जन,सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *