पुरानी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर सामूहिक मारपीट के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खरगापुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 15 आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री आलोक कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह के निर्देशन में तथा एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के तहत थाना खरगापुर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 295/25, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 296, 118(1), 351(3) बीएनएस में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की गई।
घटना का विवरण
फरियादी कालीचरन रैकवार, पिता पिरू रैकवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम बलवन्तपुरा सिजौरा, थाना खरगापुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी रंजिश, जमीनी विवाद एवं तालाब विवाद को लेकर आरोपीगणों द्वारा एकराय होकर लाठी, कुल्हाड़ी एवं डंडों से फरियादी एवं उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई।
विवेचना एवं पुलिस कार्यवाही
मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 एवं 118(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त आला-जर्ब जप्त कर एक साथ 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1.धरमू पिता लूला रैकवार (58 वर्ष)
2.रामकिशन पिता मनप्यारे रैकवार (20 वर्ष)
3.भूरा पिता ढडकोला रैकवार (55 वर्ष)
4.ठाकुरदास पिता धनीराम रैकवार (28 वर्ष)
5.श्रीमती ममता पति बालकिशन रैकवार (45 वर्ष)
6.मनप्यारे पिता धरमू रैकवार (43 वर्ष)
7.मनीराम पिता ढडकोला रैकवार (47 वर्ष)
8.बालकिशन पिता धड़कोला रैकवार (48 वर्ष)
9.कैलाश पिता मनप्यारे रैकवार (20 वर्ष)
10.बृजकिशोर पिता शिवदयाल रैकवार (22 वर्ष)
11.चाली उर्फ परमानंद पिता बालकिशन रैकवार (28 वर्ष)
12.देवेंद्र पिता मकुंदी रैकवार (24 वर्ष)
13.सिफ्लू उर्फ शिवशंकर पिता बालकिशन रैकवार (20 वर्ष)
14.श्रीमती मैदा पति मनीराम रैकवार (47 वर्ष)
15.संतोष पिता धरमू रैकवार (23 वर्ष)
सभी आरोपी निवासी ग्राम सिजौरा, थाना खरगापुर, जिला टीकमगढ़ (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह सिकरवार,उनि. शहीद खान,
सउनि के.पी. प्रजापति,
प्रधान आरक्षक- 555 महीपत यादव, सनिल शर्मा आरक्षक- 592 अनुज अग्रवाल, 116 चंद्रपाल, 436 दयाचंद, 774 विकास यादव,महिला आरक्षक 629 मनीषा भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
