टीकमगढ़। मौलिक सुविधाओं से वंचित टीकमगढ़ शहर में एक बार फिर शहर की समाजसेवी संस्थान अविरल फाउंडेशन ने जनहित का मुद्दा कलेक्टर टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत किया है। टीकमगढ़ नगर के लोग कई महीनों से शहर की खराब पड़ी सड़कों के संबंध में अलग अलग माध्यमों से प्रशासन को जगाने का प्रयास कर रहे है लेकिन प्रशासन है कि कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है जो शायद कुंभकर्ण की तरह छः माह में एक बार ही उठा है बो भी केवल अपने स्वार्थ और उदर पूर्ति के लिए, टीकमगढ़ प्रशासन का हाल भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। अविरल फाउंडेशन के अध्यक्ष और विरिष्ठ भाजपा नेता अमिताभ जैन कलेक्टर टीकमगढ़ के नाम पत्र लिखकर मुख्य सड़कों की मरम्मत की मांग की है। अमिताभ जैन ने टीकमगढ़ नगर पालिका क्षेत्र की रामबाग से खुशीपुरा की सड़क का निर्माण, नए बस स्टैंड से आंबेडकर चौराहे होते हुए पुराने बस स्टैंड सड़क निर्माण, मुखर्जी चौराहे से मौचुंगिंसडक निर्माण एवं हरिजन बस्ती सड़क निर्माण के मुद्दे कलेक्टर टीकमगढ़ के समक्ष रखे है। श्री जैन का कहना है कि खराब सड़क होने के कारण लोग आए दिन चोटिल हो रहे है, खराब सड़क से उड़ती धूल से लोगो को स्वास संबंधित समस्याएं हो रही है। अच्छी सड़क हम सभी नागरिकों का मौलिक अधिकार है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। मोदी मोहन के भाजपा राज में अच्छी सड़के सबसे पहले उपलब्ध कराई जाती है लेकिन प्रशासन द्वारा ऐसा न करके सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है। श्री जैन ने कलेक्टर को अवगत कराया है कि प्रशासन के द्वारा अवैध कालोनियों में तो सड़क का निर्माण किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है लेकिन मुख्य और वैधानिक सड़कों पर कोई काम नहीं किया जा रहा है जिससे जनता सबसे ज्यादा परेशान है। इसलिए तुरंत आपातकालीन मीटिंग बुलाकर शीघ्र ही वैधानिक सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाए।
अच्छी सड़क मौलिक सुविधाओं की रखी मांग: अविरल फाउंडेशन
