टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सेवा एवं समर्पण के 2 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पूरे जिले की जनता की ओर से फूल माला पहनाकर व बुके देकर बधाई दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष इंजी अभय यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सेवा एवं समर्पण के 2 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री निवास में उनसे भेंट कर पूरी टीकमगढ़ की जनता की ओर से उन्हें बधाई दी, इन दो वर्षो के कार्यकाल में बुजुर्गों ,महिलाओं, किसानों एवं युवाओं के उत्थान के लिए विभिन्न सौगातें दी गई।मध्य प्रदेश को अग्रणी पंक्ति में लाने के लिए डॉ मोहन यादव ने दिन रात परिश्रम कर वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ दिया। महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनकी आमदनी बचत के लिए लाडली बहना योजना में राशि बढाई गई, महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा से जुड़े विषय पर गंभीरता पूर्वक कदम उठाए गए। किसानों के लिए उनकी आमदनी दुगनी करने के उद्देश्य से प्रशासन को निर्देशित किया गया, उन्नत फसल के लिए किसान प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। युवाओं को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टमेंट लाकर लघु उद्योग को बढ़ावा दिया जहां युवा आत्मनिर्भर बनकर रोजगार पैदा करेंगे। प्रदेश की उन्नति के लिए फॉरेन इन्वेस्टमेंट लाकर बड़े प्रोजेक्ट बृहद उद्योग स्थापित हो रहे है एवं 1 लाख से अधिक सरकारी भर्तियां प्रदेश में चल रही है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर इंजी अभय यादव ने भोपाल पहुंचकर दी बधाई।
