टीकमगढ़ । एक ओर जहाँ ठिठुरती ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है वहीं मानवीय संवेदना ने मानवीय पहल की। आज शाम शहर के विभिन्न स्थानों पर पूर्व से चयनित लगभग एक दर्जन से अधिक निराश्रित और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। यह अभियान ठंड से ठिठुरते लोगों को राहत प्रदान करता है।
इस अवसर पर समिति के मार्गदर्शक स्वतंत्र कुमार जैन ने कहा की समिति की ये पहल मानवीय संवेदना को दर्शाती है और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी रेखांकित करती है।
समिति के आकाश कठेल (शिवम) ने कहा कि भीषण सर्दी में इस तरह के सहयोग निश्चित रूप से कई जरुरतमंद लोगों के लिए राहत का सबब बनेगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र योगी, सचिव मनीराम कठेल, रमेश खरे, इरफ़ान अहमद, रामचरण अहिरवार, राजेंद्र खरे, कल्लू विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
