मोहन सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरोज राजपूत की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई।*

टीकमगढ़। आज भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की 2 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा सरकार डॉ मोहन यादव जी के मुख्यमंत्री के रूप में 2 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया एवं बधाई दी गई, इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहन सरकार जिन्दाबाद के नारे लगाए , राहगीरों को मिठाई खिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि मोहन सरकार के सफलतापूर्वक 2 वर्ष सेवा एवं समर्पण के रहे हैं , जिन्होंने रात दिन परिश्रम करके प्रदेश की जनता के लिए नए प्रोजेक्ट नए सौगातें लाए, मध्य प्रदेश की धरती पर विदेशी इन्वेस्टमेंट लाकर लघु उद्योगों को भी बढ़ावा दिया, युवाओं को रोजगार स्थापित हुआ। महिलाओं ,किसानों एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न योजनाओं से उनके उत्थान के लिए इन दो वर्षों में कार्य किया गया है और आशा है आगे के वर्षों में मध्य प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगा। भाजपा कार्यालय पर जश्न में पूरन लोधी, आशुतोष भट्ट, रोहित खटीक ,मनोज देवलिया, अभिषेक खरे रानू, प्रतेंद्र सिंधई, नरेश तिवारी, रविंद्र श्रीवास्तव,जनमेजय तिवारी, प्रफुल्ल द्विवेदी ,मुन्नालाल साहू, विभा श्रीवास्तव ,रिंकी भदौरा, संध्या सोनी, मीरा खरे, रीना श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र सिंह, राजेंद्र पोतदार, रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति, शिवचरण उटमालिया, आदित्य योगी, देवेंद्र सेन ,मनोहर अहिरवार, हनी जैन, आकाश विश्वकर्मा, अक्षय सिंह परमार, आकाश अवस्थी, अंकित तिवारी, संस्कार रजक, अजय परमार ,आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *