पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण यादव की फिर बड़ी मुश्किलें मोठ कोतवाली मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज

झांसी से बड़ी खबर—एक बार फिर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पुलिस की रडार पर आ गए हैं। मोठ पुलिस ने उन पर डकैती, रंगदारी सहित आधा दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर में उनके साथ अनिल यादव उर्फ मामा का नाम भी शामिल किया गया है। आरोप है कि पूर्व विधायक ने 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी।

दीपनारायण सिंह यादव को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है, ऐसे में मामला और भी चर्चाओं में है। पुलिस के अनुसार पीड़ित प्रेम पाल सिंह ने पुराने मामले में राजीनामा न करने पर दबाव और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

झांसी में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व विधायक के खिलाफ लगातार गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं, जिससे उनका विवादों से पुराना नाता एक बार फिर उजागर हो गया है।

मिलन सिंह परिहार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *