यदुकुल नंदन खरे ‘जबलपुर में होगे सम्मानित

टीकमगढ़//कादम्बरी साहित्यिक संस्था जबलपुर के प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में वल्देवगढ़ के वरिष्ठ लेखक यदुकुल नंदन खरे को 2100रुपए का प्रतिष्ठित स्व. राजेश दुवे सम्मान (उपन्यास हेतु) सम्मानित किया जायेगा।
म.प्र.लेखक संघ के टीकमगढ जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति मंे जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 22 नवंबर 2025 को जबलपुर के शहीद स्मारक प्रेक्षागृह में उक्त सम्मान एक भव्य कार्यक्रम में श्री यदुकुल नंदन खरे को प्रदान किया जायेगा। खरे जी को यह पुरस्कार उनके उपन्यास ‘अंधकूप’ के लिए प्रदान किया जायेगा।
आज दिनांक 17 नवंबर 2025 को आकाशवाणी के छतरपुर केन्द्र से भी सुबह सात बजकर बीस मिनिट पर श्री यदुकुलनंदन खरे की कविताओं का प्रसारण किया जायेगा।
गौरतलब हो कि यदुकुल नंदन खरे की अब तक 13ं पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है उनकी उपन्यास एवं कहानियों पर केन्द्रित अब तक 10 पुस्तकेें प्रकाशित हो चुकी है। उनके उपन्यासों पर अनेक शोध होने लगा है।
इस उपलब्धि पर यदुकुल नंदन खरे को जिले में साहित्यकारों ने बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी है जिसमें प्रमुख रूप से राजीव नामदेव राना लिधौरी, सत्यप्रकाश खरे, श्री रामगोपाल रैकवार, एन.डी.सोनी विजय मेहरा, प्रमोद मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, प्रदीप खरे,वीरेन्द्र चंसौरिया, शील चन्द्र जैन, चाँद मोहम्मद, सुभाष सिंघई,डाॅ. प्रीति सिंह परमार,मीरा खरे, एस.आर.सरल, कमलेश सेन, रविन्द्र यादव,विद्या शरण खरे, डाॅ. रेणु श्रीवास्तव, सहित अनेक साहित्यकार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *