टीकमगढ़। आज स्थानीय नगर भाजपा कार्यालय पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष भगवान सिंह परमार के आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश अहिरवार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भगवान सिंह परमार का जोरदार स्वागत किया, कार्यकर्त्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष से सुखद परिचय-मुलाकात की।मंच पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश गिरजे, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश अहिरवार, भाजपा महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, हरीश अहिरवार, सुनील रैकवार,विभा श्रीवास्तव व जिला मंत्री पूनम अग्रवाल , रिंकी भदौरा, संध्या सोनी सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति जनजाति को आरक्षण का असली लाभ भाजपा सरकार में मिला जहां हमारी अनुसूचित जाति के भाई बहन प्रतिनिधि बनकर पार्लियामेंट में पहुंचे,कांग्रेस सरकार संविधान की दुहाई आज देती है लेकिन असल मायनों में कांग्रेस सरकार ने ही संविधान का हनन किया, बाबासाहेब अंबेडकर का सम्मान भाजपा सरकार में हुआ है, पंचतीर्थ का विकास हुआ, भाजपा सरकार में अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचा और वह विकास की मुख्य धारा में जुड़ पाए।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष भगवान सिंह परमार का भाजपा कार्यालय में स्वागत, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता रहे उपस्थित।
