माडूमर गांव में शराब और जुआ के विरुद्ध ग्रामीणों ने लिया संकल्प

टीकमगढ़ जिले के ग्राम माडूमर में ग्रामीणों ने शराब और जुआ के विरुद्ध सामूहिक प्रतिबंधात्मक निर्णय लेते हुए सभी ग्रामवासियों ने एकसाथ शपथ ग्रहण किया शराब बनाने पर 21000 रुपए का जुर्माना तथा पीने वालों के लिए 11000 दंड रखा गया है साथ सूचना देने पर भी 1100 रुपए की इनामी राशि देने का निर्णय लिया गया है
इस संबंध में ग्राम माडूमर के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर टीकमगढ़ नगर निरीक्षक से मिलकर ग्रामीणों के निर्णय से अवगत कराया तथा शासन प्रशासन से ग्रामीणों की इस सराहनीय पहल में सहयोग की अपेक्षा की है
इस अवसर पर ग्राम पंचायत माडूमर सरपंच प्रतिनिधि अवधेश तिवारी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे
In 7 news के लिए मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *