टीकमगढ़ में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी शुरू , सॉफ्टबॉल और हॉकी में खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर का जलवा

टीकमगढ़।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीकमगढ़ में 69वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता आगामी 28 अक्टूबर से प्रारंभ होगी, जिसमें प्रदेशभर से आए खिलाड़ी सॉफ्टबॉल और हॉकी खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक संचालक हनुमंत सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर सी.एल. अहिरवार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिद्धार्थ जैन, एडीपीसी शैलेष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, एन.डी. अहिरवार, जगदीश प्रसाद दुबे, संजय पाठक, श्रीमती स्वर्णा जैन, श्रीमती विनय प्रभा लकड़ा, श्रीमती सीमा राय, राजेश जैन, आर.आर. स्वर्णकार, वी.एल. साहू, गोविंद असाटी, रामनरेश पुरोहित, हरदास कुशवाहा, एस.सी. जैन एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी कमलेश सिंह घोष सहित कई शिक्षक, प्राचार्य और अधिकारी उपस्थित रहे।मंच संचालन का कार्य बीरेन्द्र कुमार चंदसौरिया ने किया।बैठक में आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान टीकमगढ़ खेल का केंद्र बनेगा और प्रदेशभर के युवा खिलाड़ी मैदान पर अपनी क्षमता का परिचय देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *