पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दिवाली मिलन समारोह में जिले के पत्रकारों का किया सम्मान*
दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर नियंत्रण कक्ष (पुलिस कण्ट्रोल रूम) टीकमगढ़ में दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सम्मानीय पत्रकारों को आमंत्रित किया गया, जहाँ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुलिस एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
👉 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने पत्रकारों को सम्मानित कर उपहार भेंट किए तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण हैं और प्रशासन व जनता के बीच समन्वय का मजबूत सेतु बनकर कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे तथा टीआई कोतवाली निरीक्षक ब्रजेंद्र चचोदिया भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने पत्रकारों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की।
