पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशानुसार दीपावली के पर्व पर अवैध मिठाई भंडारण और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर सख़्त निगरानी रखने एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना दिगौड़ा पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर दिनांक 19.10.2025* को रात्रि लगभग 22:00 बजे झांसी की ओर जा रही विंगर मिनी बस (MP 07 AE 0697) को रोककर जांच की।
जांच में वाहन से कुल 15 बोरी नकली मावा (मिठाई बनाने वाला पदार्थ) बरामद हुआ। बरामद सामग्री और वाहन को सुरक्षित रूप से थाना परिसर में रखा गया, जबकि वाहन में सवार यात्रियों को अन्य बस द्वारा उनके गंतव्य स्थानों पर भेजा गया।
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम जतारा को दी गई। खाद्य निरीक्षक श्री मनीष कुमार जैन को भी सूचना दी गई, जो 23:30 बजे थाना पहुंचे और उनके मार्गदर्शन में बरामद सामग्री की सैंपलिंग और विधिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई के दौरान लगभग 7–8 क्विंटल नकली मावा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000, पुलिस ने जप्त की।
इस सफल और सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा,प्रआर. विजय घोष,प्र.आर. राकेश घोष,प्र.आर. अजय शुक्ला,प्र.आर. भारत मरावी,आर. अमित,आर. अजीत सिंह,आर. अंकित साहू, आर. नीलू सिंह,आर. शिवा चाहर, म.आर. राखी यादव, म.आर. रितु परमार, आर. राघवेन्द्र लोधी एवं प्र.आर. अभय वर्मा की प्रमुख भूमिका रही।
पुलिस विभाग ने दीपावली पर मिठाई विक्रेताओं एवं आम जनता को सतर्क रहने और मिलावटी मिठाई की बिक्री/खरीद से बचने की भी अपील की है।
