मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओरछा में श्री रामराजा लोक के द्वितीय चरण का शिलान्यास एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ओरछा हैलीपैड पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीपैड आगमन पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री एवं निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह, विधायक निवाड़ी श्री अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि श्री राजेश पटेरिया, पूर्व विधायक पृथ्वीपुर श्री शिशुपाल सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। प्रशासन की ओर से कमिश्नर सागर श्री अनिल सुचारी, आईजी सागर डॉ हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे, पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।
