वाल्मीकि प्रकाश प्रकट उत्सव के अवसर पर चल समारोह निकाला गया

टीकमगढ़ । सकल वाल्मीकि समाज एवं महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव युवा मंडल के तत्वावधान में 07 अक्टूबर दिन मंगलवार शाम 04 बजे बाहरकोट मुहल्ले से वाल्मीकि प्रकाश प्रकट उत्सव के अवसर पर चल समारोह निकाला गया। युवा मंडल के संयोजक श्री साहिल वाल्मीकि ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चल समारोह बाहरकोट स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर समापन हुआ। जिसके बाद मंदिर पर गुरू जी की भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया जिसमें समाज के सभी वरिष्ठजन सम्मिलित रहे ।
शिवचरण उटमालिया जी
सुंदरलाल डेनवार जी
प्रीतम करौसिया जी
भगवानदास चौहान
बाशू गौहर जी
लकी करौसिया
तरुण गौहर
करन उटमालिया
नीलेश उटमालिया
करन(अजय)
आकाश (दिल्लीवाले)
बाबू, सागर, एवं समस्त वाल्मीकि बंधु मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *