टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ शहर में विगत वर्षों की भांति इस आठवें वर्ष भी नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू ने शहरवासियों को पान के बीड़े बांटकर दशहरा मिलन की शुभकामनाएं दी,इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया, उन्होंने अपनी युवाओं की टीम के साथ शहर के सिंधी धर्मशाला , लुकमान चौराहा,नजाई गेट, तिरंगा चौराहा, कटरा बाजार ,जवाहर चौक, नगर भवन क्षेत्र, सुभाष बुक डिपो चौराहा, अवस्थी चौराहा, गांधी चौराहा होते हुए बाजार में व्यापारियों व आमजन से मुलाकात करते हुए परांपरिक रूप में पान का बीड़ा थमाकर समाजिक समरसता के प्रतीक की शहर वासियों को शुभकामनाएं दी। नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस आठवें वर्ष भी दशहरा मिलन पर्व पर शहरवासियों के बीच पहुंचकर पारंपरिक रूप से पान का बीड़ा देकर सामाजिक समरसता का प्रतीक इस दशहरा पर्व की सभी व्यापारियों व आमजन को शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारे को प्रेम पूर्वक निभाते हुए , अपने बुंदेलखंड क्षेत्र की परंपरा का निर्वाह करते हुए , बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों की प्रेरणा हम सब के भीतर आत्मसात हो सके इसी प्रार्थना के साथ युवाओं के गले मिलकर व बुजुर्गों के पैर छूकर हम सब मिलकर यह त्यौहार मानते हैं। कार्यक्रम में जनमेजय तिवारी, अरविंद श्रीवास्तव ,रोहित यादव, अंकित तिवारी,स्वप्निल तिवारी, अशोक मेडी राय, गुड्डू सिंह,नीरज यादव, रूपल द्विवेदी, अजय यादव,पुष्पेंद्र राय, शैलेंद्र गिरी, विक्की गोहर,संजू यादव,उदय यादव, मनोहर अहिरवार, हिमांशु प्रजापति,अरूण प्रजापति,संकेत सेन आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
अपने आठवें वर्ष में दशहरा मिलन पर्व मनाते हुए अभिषेक खरे रानू ने शहरवासियों को विगत वर्षों की भांति पान के बीड़े बांटकर दी शुभकामनाएं। अपनी बुंदेलखंड की परंपरा का निर्वाह करना हमारी जिम्मेदारी -अभिषेक खरे रानू
