गाँधी जयंती पर मद्य निषेध कार्यक्रम का आयोजन

आज दिनांक 02.10.2025 को महात्मा गाँधी जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग जिला टीकमगढ के निर्देशन में संस्था श्रेया मानव कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति कारी जिला टीकमगढ द्वारा संस्था कार्यालय कारी में मद्य निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्व प्रथम समिति पदाधिकारी अजय जैन ने एवम उपस्थित सभी व्यक्तियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद संगोष्ठी की गई जिसमें समिति संचालक अजय जैन ने बताया कि सम्पूर्ण भारत /विश्व मे सरकार द्वारा नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है आप सभी को नशा छोड़ने का संकल्प लेना चाहिएप्रभुदयाल बंशकार ने कहा कि नशा नाश की जड़ है नशा करने से परिवार में विघटन होने लगता है आप सभी नशा का त्याग करना चाहिये तत्पश्चात समिति पदाधिकारी श्री गोरेलाल विश्वकर्मा,समिति कर्मचारी कुलदीप विश्वकर्मा द्वारा 30 लोगों के शपथ पत्र एबम संकल्प पत्र भरवाकर नशा न करने की शपथ दिलवाई गई जिसमें नशा जैसे शराब,बीडी,गुटखा आदि छोडने की सभी के द्वारा शपथ ली गई इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष न प कारी प्रभु दयाल ,राधे रैकबार, पूरन कुशवाहा,लल्लू घोष, श्रीराम रैकबार महेंद्र कुशवाहा ,महेश कुशवाहा,राजेश, मुकेश खरे, शिवम राय, अनिल घोष,मुकेश विश्वकर्मा, व संजू माते ,माते घोष ,गनशा कुशवाहा,महेंद्र सिंह घोष बालकिशन ,लछमन अहिरवार ,रहीश घोष ,राजू कुशवाहा सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *