स्वस्थ रहे टीकमगढ़ की मुहिम का असर

भारतीय किसान संघ द्वारा हर रविवार को सर्किट हाउस के बगल में अस्पताल चौराहे के पास स्वस्थ रहे टीकमगढ़ की मुहिम के अंतर्गत लगने वाले *प्राकृतिक व जैविक हाट बाजार* में टीकमगढ़ जिला कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय जी आए व उन्होंने जैविक कृषकों श्याम बिहारी कुशवाहा, किशन लाल कुशवाहा, चिमन कुशवाहा, ग्यासी लाल रैकवार, परमानंद कुशवाहा, रमुआ कुशवाहा से जैविक खेती की जानकारी ली व उनके इस महान कार्य के लिए सराहना की इसके बाद जैविक खेती के लाभ बताए व नगर वासियों से अपील भी की सभी लोग हर रविवार को लगने वाले जैविक हाट बाजार में आए व जैविक उत्पाद जरूर ले जिससे इन किसानों का मनोबल भी बढ़ेगा व सभी लोग स्वस्थ भी रहेंगे। इसके बाद जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि आज लोगों को कई प्रकार की बीमारियां जैसे कैंसर, ह्दय रोग, शुगर रोग, गठियावात, असमय बाल सफेद होना , बच्चों की थकान आदि हो रही है जिसका कारण मिट्टी में कार्बन की कमी भी है गौ आधारित खेती से ये सभी बीमारियां दूर होंगी सभी अपने जीवन में जैविक उत्पाद जरूर अपनाएं। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी व पुष्पेंद्र तिवारी, उपसंचालक उधानिकी विभाग रोहित आनंद जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *