कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की

अपने संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की।

इस बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), विद्युत विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,महिला बाल विकास विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में मौजूद संबंधित विभिन्न विभाग के अधिकारियों से मैंने जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की स्थिति और प्रगति जानने के साथ क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया।

दिशा की इस बैठक में मेरे साथ पृथ्वीपुर के विधायक श्री नितेंद्र सिंह राठौड़,श्री विवेक श्रोत्रिय,जिला पंचायत सीईओ नावित धुर्वे,एसडीएम,जनपद सीईओ,श्री अनुराग वर्मा,श्री विवेक चतुर्वेदी,समस्त विभागों के प्रमुख और खरगापुर व टीकमगढ़ के विधायक प्रतिनिधियों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। विजय सिंह ठाकुर संभाग ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *