महावीर स्कूल की छात्राओं ने प्रतियोगिता में विद्यालय का नाम किया रोशन

टीकमगढ़। महावीर स्कूल की छात्राओं ने मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा सूर्यांशी खरे ने एकल लोकगीत में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सबसे बड़ा सम्मान हासिल किया। वहीं वेदिका प्रजापति को काव्य पाठ में तृतीय पुरस्कार, और नैनशी जैन को भाषण प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही गायत्री अहिरवार और अनुराग बंशकर को भी सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।

विद्यालय के महामंत्री मनोज मड़वैया ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि – “विद्यालय के बच्चों ने अपने प्रतिभा प्रदर्शन से संस्थान का गौरव बढ़ाया है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”

विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र जैन ने भी विजेता बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि – “इन बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। निश्चित ही भविष्य में भी वे इसी तरह ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे और समाज का नाम रोशन करेंगे।”

विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *