कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार एवं सहायक आबfकारी आयुक्त टीकमगढ़ कीर्ति दुबे के निर्देशानुसार व सहायक जिला आबकारी अधिकारी हसनलाल गोहिया के मार्गदर्शन में सोमवार को शहर टीकमगढ़ में अवैध रूप से मदिरा परिवहन एवं विक्रय पर कार्यवाही की गई।
तदनुसार मुखविर की सूचना पर प्रवेश लोधी तनय प्रकाश लोधी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर थाना देहात टीकमगढ़, मनोहर सिंह लोधी तनय कमला लोधी उम्र 41वर्ष निवासी कटेरा थाना देहात (मौके से फरार) एवं परम लोधी तनय हरप्रसाद लोधी उम्र 37 वर्ष निवासी जसवंतनगर थाना देहात (मौके से फरार) के कब्जे से 45 लीटर देशी मदिरा प्लेन एवं एवं 18 लीटर विदेशी मदिरा स्प्रिट (सन्नी विहिस्की) शराब कुल 63 बल्क लीटर एवं एक चार पहिया हुण्डई आई10 कार नं. एमपी 36 जेडजे 0702 जप्त की गई।
उपरोक्त जप्त सामग्री की कीमत लगभग 323850 रुपये है। उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी प्रवेश लोधी तनय प्रकाश लोधी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया। फारार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं आबकारी आरक्षक सतीश सिंह, सैनिक प्रेम नारायण व प्राइवेट वाहन चालक भज्जू यादव उपस्थित रहे।
शहर टीकमगढ़ में अवैध रूप से मदिरा परिवहन एवं विक्रय पर की गई कार्यवाही
