सामाजिक समरसता पर अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्ष्ता में हुई बैठक

जिले के संगठित समाजों मेें से एक धानुक वंशकार समाज के विकास एवं संगठन को लेकर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक छतरपुर रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय के सामने स्थापित शनि मंदिर पहाड़ी पर आहूत की गई । जिसमें सामाजिक समरसता के विषय पर गहन चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ सरस्वती मां सहित बाबा साहेब अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण करते हुए की गई। जिसमें समाज में सामाजिक समरसता, समाज में फैली कुरीतियों सहित शिक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य सहित युवा के साथ समाजबंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *