टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देश पर जिले में संदिग्ध स्थलों पर औचक चेकिंग और अवैध गतिविधियों पर सख्ती की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार दिनांक 13 सितम्बर 2025 को कोतवाली पुलिस ने शहर के कुचवंदिया मुहल्ला क्षेत्र में दबिश दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र छारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापामारी की। साथ ही अवैध गतिविधियों की जाँच करते हुए बड़ी मात्रा में लगभग 1000 लीटर महुआ लहान नष्ट किया और 13 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में आबकारी अधिनियम में 03 प्रकरण पंजीबध कर विवेचना में लिया गए हैं ।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार और अपराधी गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
👉 टीकमगढ़ पुलिस का संदेश : “अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
मनीष सोनी की रिपोर्ट
