भारतीय किसान संघ का राष्ट्रीय ज्ञापन दिवस हर वर्ष सितम्बर माह में होता है इसी तारतम्य में इस वर्ष भी जिले की तहसीलों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व स्थानीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन बल्देवगढ़ तहसीलदार ए. के. गुप्ता को दिया परंतु तहसीलदार ने अपनी सीट पर बैठे बैठे ही ज्ञापन लिया ये बताता है कि ये किसान विरोधी कार्य है व किसान प्रतिनिधियों का अपमान है भारतीय किसान संघ इसकी घोर निंदा करता है आये दिन जिले में ऐसे प्रकरण आ रहे है इससे एक दिन पहले पलेरा तहसील में भी प्रकरण आया था कि पूर्व सूचना के बाद भी तहसीलदार व नायाब तहसीलदार अनुपस्थित मिले थे इस पर भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम जी, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सागर संभाग अध्यक्ष रहीश सिंह, जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि व जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव व मौजूद समस्त किसानों ने इसकी घोर निंदा की थी । ये बताता है कि प्रशासन किसानों के प्रति कितना उदासीन रवैया है इसे लेकर भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि के नेतृत्व में जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को दिया और मांग कि जिले में अतिवृष्टि से फसल नष्ट हुई उनका सर्वे कराया जाए, किसानों फसल बीमा राशि दिलाई जाए, पलेरा व बल्देवगढ़ के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। जिले के जैविक हाट बाजार व टीकमगढ़ को जैविक जिला बनाने के लक्ष्य पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, बब्लू सेंगर, जागेश्वर नायक मौजूद रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
