टीकमगढ़/ म.प्र. लेखक संघ जिला इकाई टीकमगढ़ के जिलाध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ के दादाजी की स्मृति में मिलने वाला प्रतिष्ठित स्व. श्री पन्नालाल जी नामदेव 12वीें स्मृति साहित्य सम्मान-2025 इस साल उदयपुर राजस्थान के डाॅ. बनवारी पारीक ‘नवल’ जी को उनके लघुकथा संग्रह ‘यादो का झरोखां’ के लिए प्रदान किया गया जिसके तहत उन्हें सम्मान राशि 1100रूपए,नगद ,सम्मान पत्र स्मृति चिह्न, शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
अब तक यह सम्मान श्री नवीन खण्डेलवाल (इंदौर),डाॅ. रूखसाना सिद्दीकी (टीकमगढ़),श्री गोपाल कौशल (नागदा),श्री देवेन्द्र कुमार मिश्रा (छिन्दवाड़ा),डाॅ. गौरीशंकर उपाध्याय (झाँसी,उ.प्र.),डाॅ. राज गोस्वामी (दतिया),श्री गोकुल सोनी (भोपाल),श्री कुशलेन्द्र श्रीवास्तव (गाडरवाड़ा), श्री चोबाराम बादल (उन्हेन,छत्तीसगढ़),डाॅ. एम.एल. प्रभाकर (पृथ्वीपुऱ) एवं श्री गोविन्द पाल (भिलाई़, छत्तीसगढ) को प्रदान किया जा चुका है।
इसी क्रम में स्व.रूपा बाई नामदेव 11वीं स्मृति साहित्य सम्मान-2025 बुन्देली कवि श्री रामानंद पाठक ‘ नंद’ (नैगुवाँ निबाड़ी) को बुंदेली साहित्य के क्षेत्र के उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
श्री खरे स्मृति प्रथम साहित्य सम्मान-2025 दतिया के श्री विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ को उनकी कृत ‘चतेउर’ के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर राजीव नामदेव राना लिधौरी’ द्वारा संपादित जिले से प्रकाशित एकमात्र साहित्यिक पत्रिका ‘आकांक्षा’ के बीसवें अंक-2025 एवं यदुकुलनंदन खरे की कृति ‘ऐसा भी होता है’ का विमोचन किया गया।
संयोजक राना लिधौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मान समारोह में आयोजित कवि सम्मेलन में मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान से चयनित ख्यातिप्राप्त कवियों आमंत्रित शानदार काव्य पाठ किया जिसमें प्रमुख रूप से डाॅ. बनवारी पारीक ‘नवल’ जी (उदयपुर,राजस्थान), जगदीश सिंह जी राव विस्वासलोक’, (उदयपुर,राजस्थान), विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ (दतिया), आमिल हबीबी (छतरपुर), ब्रिदावन राय ‘सरल’(सागर),बालकिशन जोशी (राठ),रामानंद पाठक ‘नंद’(निवाड़ी), गोविन्द सिंह गिडबाहा (ललितपुर,उ.प्र.), प्रमोद मिश्रा (बल्देवगढ़), डॉ.डी.के.सोनी’(बडामलेहरा), राम सहाय राय (रामगढ़), महेन्द्र चौधरी (जतारा) यदकुल नंदन खरे (बल्देवगढ़), आदि कवियों शमां बांध दिया। इनके अलावा स्थानीय कवि भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं का आनंदित करेंगे।
गरिमामय समारोह की अध्यक्षता डाॅ. बनवारी पारीक ‘नवल’ जी (उदयपुर,राजस्थान), ने की मुख्य अतिथि के रूप में विनोद मिश्र ‘सुरमणि’ (दतिया), एवं विशिष्ट अतिथि जगदीश सिंह जी राव विस्वासलोक’, (उदयपुर,राजस्थान), श्री रामानंद पाठक ‘ नंद’ (नैगुवाँ निबाड़ी) यदकुल नंदन खरे (बल्देवगढ़) रहे संचालन वीरेन्द्र चंसौरिया ने किया तथा सभी का आभार अध्यक्ष व संयोजक राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने व्यक्त किया। तीन घंटे तक कवियों ने श्रोताओं को बांधे रखा।
–000—
रिपोर्टर:- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संयोजक-पन्नालाल स्मृति साहित्य सम्मान समोराह व कवि सम्मेलन
संपादक ‘आकांक्षा’ (हिन्दी) पत्रिका
संपादक ‘अनुश्रुति’ (बुन्देली) पत्रिका
अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
अध्यक्ष- वनमाली सृजन पीठ, टीकमगढ़
कोषाध्यक्ष-श्री वीरेन्द्र केशव साहित्य परिषद्
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
पिनः472001 मोबाइल-9893520965
स्व.पन्नालाल नामदेव स्मृति साहित्य सम्मान-2025 उदयपुर के डाॅ.बनवारी पारीक ‘नवल’ को मिला
