गाली- गलौज के कांग्रेस कारनामे को लेकर भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन।

टीकमगढ़। आज गाली गलौज के मामले में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गवासी माताजी के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा गाली देने व अपशब्द बोलने के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और सिंधी धर्मशाला के पास कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहनन किया, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखने को मिली। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कहा कि आज मातृशक्ति – नारीशक्ति ने महिलाओं के सम्मान में और देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के लिए जिस तरीके के गाली गलौज के शब्द इस्तेमाल किए गए वह बेहद निंदनीय है इसीलिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं व बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारीबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कृत्य कांग्रेस की मानसिकता को दिखा रहा है जिसमें उनके द्वारा महिलाओं का अपमान खुले मंच से हो रहा है, जहां एक ओर भाजपा लाडली बहना का सम्मान बढ़ा रही है तो वहीं कांग्रेस की मानसिकता में नारी शक्ति का अपमान झलकता है। पुतला दहन में आशुतोष भट्ट, अश्विनी चढार, अभिषेक खरे रानू, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर,विजय पटैरिया, जनमेजय तिवारी, प्रतेंद्र सिंधई, बृज किशोर तिवारी, प्रफुल्ल द्विवेदी ,मुन्नालाल साहू, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव , वंदना जायसवाल, पूनम अग्रवाल संध्या सोनी, मीरा खरे, रामा रजक, रविंद्र श्रीवास्तव, विक्रम बाल्मीक, रोहित वैसाखिया, दामोदर अहिरवार, देवेंद्र नापित,पंकज प्रजापति, आकाश विश्वकर्मा, पिंटू मिश्रा, अरविंद खटीक, संतोष चौरसिया, देवेंद्र सेन,विनोद कड़ा सूरज कड़ा, हनी जैन, हिमांशु जैन, अजय सिंह परमार, अक्षय सिंह, अजय गौर, भरत यादव, संस्कार रजक, मनोहर अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *