बल्देवगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा की बैठक बीते गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमे बैठक की अध्यक्षता खरगापुर विधायिका चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने की और उन्होने कहा कि अस्पताल में मरीज परेशान नहीं होना चाहिए और मरीज का प्राथमिक उपचार किए बिना जिला अस्पताल रेफर नहीं किया जाना चाहिए।क्यों कि कोई मरीज जिला अस्पताल जाने लायक है और कोई मरीज जाने लायक नहीं है जिससे ज्यादा से ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही बनाई जाए।और रोगी कल्याण समिति के वित्तिय वर्ष के आय व्यय का विवरण अध्यक्ष के सम्मुख रखा गया। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न प्रस्तावित एजेंडों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में खरगापुर विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, एसडीएम भारती देवी मिश्रा,बीएमओ बलदेवगढ़ डॉ अंकित त्रिपाठी तहसीलदार अनिल गुप्ता, सीईओ अक्षांश श्रीवास्तव, , समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मनीष सोनी की रिपोर्ट
