जनजाति कार्य विभाग टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया

आज दिनांक 16/08/2025 को माननीय टीकमगढ़ जिला कलेक्टर विवेक श्रोतीय के निर्देशन में एवम जिला संयोजक जनजाति कार्य विभाग टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में जन्माष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को ढोंगा पर स्थित जनजाति कार्य विभाग के द्वारा संचालित बालक छात्रावास के प्रांगण में ढोंगा पर ही स्थित अनुसूचित जाति के समस्त बालक छात्रावासों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति बालक महाविद्यालय छात्रावास के अधीक्षक आलोक गुप्ता ने की ।जबकि सहभागिता अधीक्षक मुकेश प्रजापति, भगवान दास अहिरवार,अधीक्षक शिवम कड़ा,पुरुषोत्तम अहिरवार एवम जन अभियान परिषद की नवांकुर समाज सेवी संस्था सुदर्शन फाउंडेशन ने की।कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मटकी तोड़ कार्यक्रम, भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया जिसमें सयुंक्त रूप से सभी छात्रावासों के बच्चों ने भाग लिया मटकी तोड़ प्रतियोगिता को शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास के छात्रों ने जीता जबकि दही हांडी की प्रतियोगिता शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट छात्रावास ने जीती ।भजन प्रतियोगिता महाविद्यालय के छात्रों ने जीती जओर रंगोली प्रतियोगिता जूनियर छात्रावास एवम नवीन सीनियर छात्रावास के छात्रों द्वारा सयुंक्त जीती गयी।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कार वितरण किये गए एवम छात्रों को अल्पाहार व फल वितरण किये गए

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *