जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोतीय के नेतृत्व में शहर में निकली तिरंगा यात्रा

आजादी के 78वें वर्ष” के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान “ अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोतीय द्वारा जिला मुख्यालय पर नजर बाग परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई,यह यात्रा शहर के गांधी चौराहे,पुराना बसस्टैंड,जय स्तंभ,अंबेडकर चौराहा , डाकघर के सामने से,अस्पताल चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट होती हुई शहर से होते हुई बापिस नजर बाग में समाप्त हुई इस रैली में देशभक्ति के गीतों के साथ रैली में शामिल प्रत्येक पुलिसकर्मी तिरंगा झंडा लेकर चला एवं देशभक्ति के नारे लगाए गए ।

🔹इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा“हर घर तिरंगा अभियान” अंतर्गत तिरंगा रैली एवं बाइक रैली आयोजित की गई , थाना क्षेत्र की उक्त रैलियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि,पत्रकार बंधु सहित स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थी एवं आमजन शामिल हुए ।

➡️ टीकमगढ़ पुलिस द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान “ अन्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है तथा पुलिसकर्मियों के आवास पर तिरंगा ध्वज फहराने हेतु निर्देशित भी किया गया है ।।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *