एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में संचालित कॉम्बिंग गश्त का बड़ा परिणाम — ₹3000 इनामी व 6 स्थायी वारंट का आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में

जिले में फरार इनामी वारंटियों की धरपकड़ हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला स्तर पर विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।

➡️ इस अभियान के तहत एएसपी विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र छारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता अर्जित की।

➡️ पुलिस टीम ने इनामी फरार आरोपी मिथुन कुचबंदिया (निवासी — कुचबंदियाना मोहल्ला, टीकमगढ़) को दबोच लिया। आरोपी पर विभिन्न मामलों में 06 स्थायी वारंट लंबित थे एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹3000 का इनाम उद्घोषित किया गया था ।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना कोतवाली पुलिस को थाना जतारा पुलिस टीम का महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

🔸कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:-

निरीक्षक उपेंद्र छारी — थाना प्रभारी, कोतवाली,निरीक्षक रविभूषण पाठक — थाना प्रभारी जतारा ,प्रधान आरक्षक बृजकिशोर — थाना जतारा एवं कोतवाली पुलिस बल

👉 इस सफल कार्रवाई से जिले में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हुआ है तथा फरार अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का संदेश स्पष्ट रूप से गया है।

💥पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई है ।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *