जतारा के मदन सागर तालाब में नौका विहार द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा*

कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार आजादी के 78वें वर्ष के उपलक्ष्य में जतारा में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत एक अनोखी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर परिषद जतारा अध्यक्ष रामजी नायक के नेतृत्व में मदन सागर तालाब में नौका विहार द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मदन सागर तालाब में नौका विहार द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। इस दौरान नौकाओं पर तिरंगा फहराकर और देशभक्ति के नारे लगाकर लोगों ने अपनी देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाए।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *