भाजपा की जिला बैठक संपन्न। तिरंगा यात्रा से दिया जाएगा राष्ट्र भावना का संदेश। हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता के परिश्रम से आज जन- जन तक राष्ट्र भावना की अलख जाग रही है – चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी।

टीकमगढ़। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर भाजपा की जिला बैठक संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा की जिला बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, पूर्व विधायक पर्वत लाल अहिरवार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना, जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट,पूरन लोधी व अश्विनी चढ़ार मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूरन लोधी ने किया व आभार सुनील खटीक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के साथ हुई, सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्षों को हर धर तिरंगा- तिरंगा यात्रा विषय पर निर्देश दिए गए एवं कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती व अटल जी की पुण्यतिथि व विभाजन विभीषिका कार्यक्रम की बात हुई, कार्यक्रम पश्चात शक्ति सिंह राय कार्यालय मंत्री के खाली पड़े मैदान पर बृहद रूप में वृक्षारोपण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर जिले के मंडलों पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं जो दो दिवस के अंदर वहां मंडल स्तर पर बैठक करेंगे,मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा के लिए संयोजक बनाया गया है, मंडल स्तर पर 10 अगस्त से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इसके अलावा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने निवास पर तिरंगा को सम्मानपूर्वक फहराएंगे, इसी के उपलक्ष्य में नगर में भी बड़ी तिरंगा यात्रा निकल जाएगी। विभाजन विभीषिका जैसे अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे, साथ ही कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती व अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि कार्यक्रम भी बूथ स्तर पर मनाए जाएंगे। राष्ट्र भावना के संदेश को हमें घर-घर तक पहुंचना है ,यह तिरंगा हमारी आन- बान- शान है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता देवतुल्य है जो विकट से विकट परिस्थिति में भी पार्टी को अपना अमूल्य समय देते है और उसकी दिशा राष्ट्रहित में निर्धारित करते है, तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों की संदेश के जरिए हम जन-जन तक लोगों में राष्ट्र की भावना का प्रवाह को जगाने का कार्य करेंगे, एकता ही हमारी पहचान है और यही राष्ट्र शक्ति के रूप में पूरे विश्व में हमें सर्वश्रेष्ठ बनाती है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे अनेक प्रकार से हमने दुश्मन की रीढ़ की हड्डी अपनी सेना के नेतृत्व में तोड़ी है वहीं उन्हें फ्री हैंड देने का कार्य भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है। वहीं कार्यक्रम के पश्रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं ने कार्यालय मंत्री शक्ति सिंह राय के बगल में खाली पड़ी जमीन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान में वृहद वृक्षारोपण किया। बैठक व कार्यक्रम में कुशाभाऊ ठाकरे जयंती कार्यक्रम प्रभारी मनोज देवालिया, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम प्रभारी अंकित तोमर, रीतेश भदौरा, बलवीर जोशी,पवन जैन, विकास यादव, जनमेजय तिवारी, मुकेश तिवारी, किशन पटेरिया, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव,प्रतेंद्र सिंधई, नरेश तिवारी, राजेश नायक, मुन्ना लाल साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, अनीश खान,सुशीला राजपूत,विभा श्रीवास्तव,पूनम अग्रवाल, वंदना जायसवाल, रिंकी भदौरा, पुष्पा यादव,रामा रजक, ब्रजेंद्र लोधी,पवन संज्ञा, सुनील रैकवार, नंदकिशोर चौरसिया, हरीश अहिरवार, रोहित चौरसिया, सुरेंद्र लोधी, बाबूलाल यादव, संजय श्रीधर, मनीष श्रीवास्तव, शक्ति दोंदरिया, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, राजीव जैन वर्धमान, महेश साहू,गनेश आदिवासी, रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति,आदित्य योगी,विनय सेन,सूरज कड़ा, आकाश विश्वकर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवीण नामदेव, मनोहर अहिरवार, गंधर्व सिंह, रानू नायक,अजय सिंह गौर,अजय सिंह परमार, अक्षय सिंह,अंगद यादव,अंकेश यादव, विशाल सेन, अमित धोष, हिमांशु तिवारी,दिप्पू राजा, अभिषेक पाराशर सहित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अनुराग वर्मा व गनेशी लाल नायक आदि शामिल हुए।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *