कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्रोत्रिय ने बाढ़/ अतिवृष्टि से हुई क्षति, फसलों की स्थिति, एक पेड़ मां के नाम, 15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों, सीएम हेल्पलाइन, कोर्ट प्रकरण, अवमानना प्रकरण,आयुष्मान भारत योजना, विभिन्न विभागों के अंतर्गत ekyc की प्रगति , सीएम डेस बोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की समीक्षा , विभिन्न आयोगों, लोकायुक्त कार्यालय से प्राप्त पत्रों के उत्तर भेजने, टी एल पत्रों पर की गई कार्यवाही , जीर्णशीर्ण शाला भवनों/कक्षों की मरम्मत हेतु किए गए प्रयास, जीर्णशीर्ण कक्ष से कक्षाओं को अन्य कक्ष/भवन में शिफ्ट करने के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान,संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, टीकमगढ़ एसडीएम लोकेन्द्र सिंह सरल, बल्देवगढ़ एसडीएम भारतीदेवी मिश्रा, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *