हेड कॉन्स्टेबल पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप, नही देने पर पुत्र को झूठे केश में फसाया

टीकमगढ़ – जिले के देहात थाना अंतर्गत दर्ज एक मामले में एक प्रधान आरक्षक पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगे है। पीड़ित के पिता ने इस मामले की शिकायत एसपी, आईजी, डीजीपी को लिखित में दर्ज कराई है, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराते हुए मामले में पुनः निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है, साथ ही प्रधान आरक्षक पर कार्यवाही की मांग की है।
गौरतलब है कि टीकमगढ़ जिले के देहात थाना में फरियादी अमित गंगेले निवासी महावीर कॉलोनी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमे एक नामजद विशाल पटेरिया सहित 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों पर बीएनएस की धारा 296, 115(2), 119 (1), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमे पीड़ित प्रधुम्न पटेरिया के पिता विनोद पटेरिया निवासी ग्राम दुलावनी जिला निवाड़ी ने एसपी टीकमगढ़ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसका पुत्र प्रदुम्न पटेरिया वर्तमान में एस. आर. कॉलेज जिला दतिया से बी.फार्मा. का छात्र है जो लगभग करीब तीन साल से टीकमगढ़ नही आया है। पीड़ित ने कहा कि उसकी पत्नी को देहात थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा ने फोन लगाकर गांव के युबक विशाल पटेरिया को टीकमगढ़ बुलाने के लिए फोन लगाया और बताया की आप विशाल पटेरिया को टीकमगढ़ लेकर आ जाओ किसी लड़की के द्वारा शिकायत की गई है, आपके लड़के का नाम नही है आप साथ मे लेकर आ जाना। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति अपने पुत्र, पत्नी और युवक विशाल को लेकर टीकमगढ़ पहुंचे तो प्रधान आरक्षक ने उन्हें देहात थाने के पास स्थित चपाती होटल में बुलाया और कहा कि कुछ प्राइवेट बात करनी आप यंहा आ जाओ, जिसके बाद प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा वंहा से युवक विशाल पटेरिया को लेकर देहात थाने आ गए और दुबारा वापिस चपाती होटल पहुचे ओर पीड़ित विनोद पटेरिया से बोले आप एक लाख रुपये दो नही तो आपके लड़के पर भी मामला दर्ज हो जाएगा। जब पीड़ित ने कहा कि मेरा पुत्र तो यहां आया भी नही और कुछ किया भी नही है तो में किस बात के पैसे दू में आपको पैसे नही दूंगा। इसी बात से गुस्सा होकर प्रधान आरक्षक अभय मिश्रा ने जबरन दूसरे दिन मामले में उसके पुत्र प्रधुम्न पटेरिया का नाम द्वेषवश लिख कर आरोपी बना दिया है। साथ ही गांव के युबक को इनके द्वारा घर से बुलवाकर जेल भेज दिया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायत दर्ज कराए हुए मांग की है कि इस मामले में पुनः निष्पक्ष वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराई जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। पीड़ित का आरोप है कि फरियादी अमित गंगेले रिश्तेदारी होने के कारण उसके पुत्र को जानते है अगर उसने अपराध किया होता तो वह विशाल पटेरिया की तरह उसके पुत्र की भी नामजद रिपोर्ट करते, और उन्होंने होटल चपाती में लगे सीसीटीवी फुटेज सहित घटना दिनाक के समय की अपने पुत्र की मोबाइल लोकेशन के जांच कराकर कार्यवाही करने की मांग उठाई है।
इनका कहना है
जब इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह से मामले में जानकारी चाही गई तो उन्होंने कहा कि आपके द्वारा जानकारी मिली है आवेदन भेजिए, में इस मामले को दिखवाता हूं और जानकर कार्यवाही की जाएगी ।

मनीष सोनी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *